पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्म दिन पर छिन्दवाड़ा आएंगे कुमार विश्वास

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्म दिन पर छिन्दवाड़ा आएंगे कुमार विश्वास

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपना जन्मदिन इस बार छिंदवाड़ा में मनाएंगे।जानकारी अनुसार जिसमें देश के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास भी शामिल होने जा रहे है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ  3 दिन के प्रवास पर छिंदवाड़ा में रहेंगे। जिसमें  18 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन रहेगा वो अपना जन्मदिन स्थानीय कार्यकर्त्ता के साथ मनाएगें। आप को बता दे की इससे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का छिन्दवाड़ा दौरा था।पर वह स्वास्थ्य कारण से नहीं आ पाए थे।अब कमलनाथ अपने जन्म दिन में 3 दिन छिंदवाड़ा प्रवास में आने की खबर से कार्यकर्ता उत्साहित है।

इस दौरान उनके जन्म दिवस पर देश के अन्य नामी कवि भी कविता पाठ करेंगे।