उज्जैन में नक़ली धी का कारोबार करने वाले का किया भंडाफोड़
उज्जैन में नक़ली धी का कारोबार करने वाले का किया भंडाफोड़
मध्य प्रदेश के उज्जैन में नकली मावे के बाद अब नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है।खाद्य विभाग ने छापेमारी करते हुए नकली घी के काले धंधे का खुलासा किया है।रुद्रांश ब्रांड नाम से बेका जा रहा था।पैकिंग और इस घी के डब्बे पर स्लोगन जो लिखा उसमें सेहत के बारे में कुछ ऐसा लिखा है जिससे लगता है कि यह सभी का सेहत का बहुत ख़्याल रखते है।जिससे एक बार देखने में लगता है कि जो ब्रांड उनके दौरा बेचा जा रहा है वह लोगों का सेहत का बहुत ख़याल रखते है।जबकि ये नकली घी पूरी तरह से स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक बताया जा रहा है।
छापेमारी में इस बात का खुलासा हुआ है कि इस काले कारोबार के तार इंदौर के साथ ही दूसरे राज्य राजस्थान के साथ जुड़ा है।जांच के लिए इसका सैंपल लिया गया है।
