जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा हादसा,हुआ धमाका दर्जनभर घायल, दो मौत
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा हादसा,हुआ धमाका दर्जनभर घायल, दो मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार सुबह काम के दौरान विस्फोट हो गया।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पूरी बिल्डिंग गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 12-13 कर्मचारी काम कर रहे थे। इनमें बहुत से लोग घायल हुए हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी बताई जा रही है।प्राप्त जिनकी अनुसार इसमें इन 2 व्यक्ति की मौत हो गई है।सभी को महाकौशल अस्पताल भेजा गया है। वही बताया जा रहा है की मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। राहत-बचाव कार्य जारी है।इस मामले में हालांकि अधिकारी अभी मीडिया से कुछ भी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं।
ख़बर अपडेट प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में दो लोगों की जान चली गई जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मिडिया x पर एक पोस्ट किया है 
