कल इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल
कल इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल
म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मानसून पश्चात विद्युत लाइनों एवं उपकरणो के रख रखाव तथा अत्यावश्यक सुधार कार्य के लिये 22 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखे जाने का शेड्यूल निर्धारित किया गया है।
निर्धारित समय अवधि को आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया या घटाया जा सकता है । प्रभावित क्षेत्र खजरी फीडर के प्रियदर्शिनी कॉलोनी, सिद्धिविनायक कॉलोनी, शिर्डी पुरम, आनंद नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, नेचर सिटी, कैलाश विहार, डमरू टोला आदि क्षेत्र का विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।इसके साथ परासिया रोड उपकेन्द्र 11 के. व्ही. टाउन-03 फीडर एवं फीडर कोड-7075, (ट्रांसफार्मरों की संख्या 53, लम्बाई 8.63 कि.मी.), सर्किट हाउस, टी.बी. सेनेटोरियम, पावर हाउस, सी.एम.पी.एफ., स्टेट बैंक, मोती नगर, सिंचाई नगर, मेट कॉलोनी, न्यू रिजर्व पुलिस लाइन, शिवनगर, ओंटखाना, अलका टॉकीज, बैलबाजार, को-ऑपरेटिव बैंक कॉलोनी, लालबाग, सागरपेशा, तिलक मार्केट, पाटनी पेट्रोल पंप, शांतिनाथ होटल, जायसवाल कॉलोनी आदि समस्त क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस आवश्यक कार्य की दृश्य आवश्यकता के अनुसार इस अवधि को बढ़ाया अथवा घटाया जा सकता है। विद्युत शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए 1912 टोल फ्री नंबर पर डायल कर सकते हैं।
