मधुमक्खियों के हमले से 5 मजदूर घायल

मधुमक्खियों के हमले से 5 मजदूर घायल

पांढुरना: टीन शेड का काम करते समय हुआ हमला,शनि मंदिर के पास टीन का काम करते समय हुई घटना

शहर के शनि मंदिर के पास पुराने कपास जीनिंग का टीन  शेड को खोलते समय मधुमक्खियों के झुंड ने मजदूरों पर हमला करके उनको बुरी तरह काट दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी मजदूर इधर-उधर अपनी जान बचाते भागते रहे।

वीडियो देखें :-https://youtu.be/WmJ3-O54qu8?si=If663YzW0TnMjB5o

मौजूद लोग ने सभी घायल को पांढुरना सिविल अस्पताल में लाया। जहा इलाज के दौरान सभी घायल के शरीर से मधुमक्खी से काटें निकालकर उनका इलाज शुरू कर दिया। यह घटना मंगलवार की दोपहर 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

सिविल अस्पताल जानकारी के अनुसार घायलों में भूपेंद्र पिता मदनलाल परतेती,  चंदू पिता मोरेश्वर सुपटकर , भूषण पिता नारायण सोनेकर , निलेश सरेआम ओर आसपाक पिता इरशाद कुरैशी शामिल है। सभी घायल सौसर के निवासी है। जो तीन शेड और वेल्डिंग का काम करते है।

डॉक्टर आकांक्षा पाटनी  का कहना है कि घायल के शरीर से मधुमक्खियों के कांटे निकालकर इलाज शुरू किया गया है।