विजयदशमी पर पुलिस लाइन विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया
विजयदशमी पर पुलिस लाइन विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, नगर निगम महापौर विक्रम आहके एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर सिंह एवं एसपी तथा अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में शस्त्र पूजन किया।
विजयादशमी पर्व के अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, नगर निगम महापौर विक्रम आहके, जिला आपदा प्रबंधन समिति सदस्य शेषराव यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, एसपी मनीष खत्री एवं अपर कलेक्टर के.सी. बोपचे द्वारा विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया।
इस अवसर पर सांसद विवेक बंटीसाहू एवं कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जिलेवासियों को विजयादशमी के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।