अविश्वास प्रस्ताव को ले कर प्रक्रिया प्रारम्भ 47 पार्षद पहुंचे

अविश्वास प्रस्ताव को ले कर प्रक्रिया प्रारम्भ 47 पार्षद पहुंचे

नगरनिगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज डाले जाने है इससे पूर्व कांग्रेस और भाजपा ने अपने पार्षदों के साथ बैठकें की और अविश्वास के प्रस्ताव को लेकर रणनीति पर रणनीति बनाई दोनों दलों के नेताओं ने पार्षदों को एकजुट रहने की बात कही है

आप को बता दे निगम में भाजपा के पास 34 पार्षद है वही कांग्रेस के पास महज 14 पार्षद है अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली भाजपा को दो तिहाई बहुमत 48 में से 32 पार्षदों का समर्थन दिखाना होगा।

अल्पमत होने बाद भी कांग्रेस प्रस्ताव को फेल कराने एड़ी चोटी का दम लगा रही है प्रस्ताव आज पास होगा या फेल यह आज सामने आ जायेगा निगम में निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है 48 पार्षद प्रक्रिया में शामिल होने पहुंच चुके है

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर निगम में तैयारी पूर्ण हो चुकी है कैमरा, मोबाइल प्रतिबंधित है पूरी चुनावी प्रक्रिया अधिकारियों की निगरानी में संपन्न होगा

पूरी प्रक्रिया कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन होगा ।

अभी का अपड़ेट :-सदन में अविश्वास प्रक्रिया प्रारंभ,कलेक्टर शीलेंद्र सिंह मौजूद।  निगम के 48पार्षदो में से 47पार्षद मौजूद। भाजपा के 34में से33पार्षद और कांग्रेस के पूरे 14पार्षद सहित महापौर विक्रम अहके मौजूद है।भाजपा के एक पार्षद उदय पटेल मौजूद नही है। ये पिछले दिनों दुर्घटना सड़क दुर्घटना में हादसे का शिकार हुए थे।