चल रही थी पोस्टमार्टम की तैयारी,तब ही उठ खड़ा हुआ युवक

चल रही थी पोस्टमार्टम की तैयारी,तब ही उठ खड़ा हुआ युवक

पटना बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।दरअसल बिहारशरीफ में डॉक्टरों द्वारा एक शख्स को मृत मान लेने के बाद उसके शरीर को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था वो अचानक उठकर खड़ा हो गया।यह  देखकर सब हैरान हो गए।यह पूरा मामला हैरान कर देने वाला था आपको बता दें कि  बिहारशरीफ के सदर अस्पताल का है जहां सोमवार को सफाईकर्मी ने सूचना दी कि सुबह से ही पहली मंजिल पर टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद है।इस सूचना के बाद सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़कर शौचालय के अंदर गई।

सिटी पुलिस जब टॉयलेट में गई तो एक युवक फर्श पर गिरा हुआ था। उस युवक में कोई हलचल नहीं थी जिस कारण पुलिसकर्मी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी ने उसको देखा और उसे मृत समझ लिया।खबर अस्पताल में आग की तरह फ़ैल गई।अस्पताल में  अफरातफरी मच गई इसके बाद जो हुआ वह भी कुछ कम नहीं था 

इसके बाद जब उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी तो बेसुध पड़े शख्स थोड़ा होश में आया जिसे सब मरा हुआ समझ रहे थे। वह जिन्दा था उठकर खड़ा हो गया जिससे पुलिस, सिविल सर्जन और वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

डाक्टर ने बताया कि युवक नशे की हालत में था इस कारण वह शौचालय में बेहोश होकर गिर गया था।