मंत्री जी आलू की सब्ज़ी में आलू ढूँढते रहे नहीं मिला आलू जानने पूरा मामला
मंत्री जी आलू की सब्ज़ी में आलू ढूँढते रहे नहीं मिला आलू जानने पूरा मामला
वीडियो देखें=https://youtu.be/TnOW18GtsFA?si=Z4MfvkGZ32kiuQVo
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में ग्वालियर पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक पीएमश्री शासकीय स्कूल में अचानक जाने का फैसला किया लेकिन यहां मिलने वाली मिड-डे मील द्वारा मन्ध्याह भोजन की थाली देखकर वह खुद दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने तत्काल पंचायत सीईओ को फोन लगाकर फटकार लगाई।
क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए उपनगर ग्वालियर में आने वाली डीआरपी लाइन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक सरकारी स्कूल पर अचानक जाने का फैसला किया, लेकिन वहां मन्ध्याह भोजन खिलाने की तैयारी चल रही थी इस पर मंत्री जी भी बच्चों के साथ भोजन करने बैठ गये जब खाना परोसा जा रहा था तो उन्होंने आलू की सब्ज़ी के वर्तन में अपने हाथ से चम्मच घुमाकर देखा तो उन्हें एक आलू का टुकड़ा भी उस सब्ज़ी में नहीं मिला इससे नाराज़ उन्होंने तत्काल पंचायत सीईओ को फ़ोन लगाकर फटकार लगाई।
