नकली सांची घी की बड़ी खेप जब्त
नकली सांची घी की बड़ी खेप जब्त
इंदौर नकली सांची घी की बड़ी खेप जब्त, लोगो के सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एक ओर इंदौर शहर में प्रशासन खाद्य निरीक्षक हर दिन कार्यवाही कर रहा है फिर भी नकली खाध सामग्री बनाने वाले बाज नहीं आ रहे है
मिलावटी सामग्रियां शहरवासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्हें गंभीर बीमारियां दे रही हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को की गई बड़ी कार्रवाई में इंदौर के मल्हारगंज इलाके में 1015 किलोग्राम नकली सांची घी जब्त किया गया। यह नकली घी छोगालाल श्याम ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान से मिला है जहा लम्बे समय से नकली घी बिक रहा था और इसे बेचने की तैयारी में थे। जब्त घी की कीमत लगभग छह लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पांच नमूने एकत्र किए, जिनमें सांची और मेवाड़ घी शामिल थे। सांची मिल्क यूनियन ने नकली घी बेचने वाले व्यापारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का भी निर्णय लिया है।