ओलम्पिक स्टेडियम मैदान से शहीद अमित ठेंगें स्मारक तिरंगा यात्रा निकली

ओलम्पिक स्टेडियम मैदान से शहीद अमित ठेंगें स्मारक तिरंगा यात्रा निकली

छिन्दवाड़ा  कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में “हर घर तिरंगा अभियान” उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस कड़ी में जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़े, बुजुर्ग, युवा, बच्चे, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी सभी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

यह तिरंगा यात्रा छिंदवाड़ा शहर के ओलम्पिक स्टेडियम मैदान से शहीद अमित ठेंगें स्मारक तक निकाली गई। जिसमें एस.डी.एम. श्री सुधीर जैन, आयुक्त नगर निगम श्री सी.पी. राय, खेल संघ अध्यक्ष श्री इंद्रजीत बैस, विश्वामित्र अवार्डी श्री के.आर. तिवारी, श्री रविकांत अहिरवार, श्री राजेंद्र ठाकुर, श्री हरीश खंडेलवाल सहित अन्य खेल संघों के पदाधिकारी, नगर निगम कर्मचारी, सभी खेलों के खिलाड़ी तथा स्कूलों के विद्यार्थी एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा ओलम्पिक स्टेडियम मैदान से प्रारंभ होकर मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित शहीद अमित ठेंगे स्मारक पहुंची, जहां उपस्थित नागरिकों ने शहीद अमित ठेंगे की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।