धार सड़क हादसा: टायर फटने से 15 की मौत

 

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहाँ एक पिकअप वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। इस टक्कर में पिकअप पलट गई, जिससे उसमें सवार 6 बच्चों समेत 15 लोगों ने जान गंवाई। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।