छिंदवाड़ा में कल 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली, मानसून पूर्व रखरखाव के चलते काटी जाएगी सप्लाई
गर्मी के तीखे तेवरों के बीच छिंदवाड़ा के नागरिकों के लिए एक जरूरी खबर है। मानसून की तैयारियों और बिजली लाइनों के पुख्ता रखरखाव के लिए विद्युत विभाग ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का निर्णय लिया है। आगामी बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को शहर के कई प्रमुख रहवासी और व्यावसायिक इलाकों में सुबह 07:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
इन इलाकों में रहेगा अंधेरा
विद्युत विभाग के अनुसार, रखरखाव का कार्य दो प्रमुख फीडरों पर किया जाएगा। इसमें ’11 के.व्ही. सोनपुर रोड चंदनगांव-7084′ फीडर से जुड़े सवालीवाड़ी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भारत नगर, आशीर्वाद कॉलोनी, माता मंदिर और कृषि विज्ञान केंद्र जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके साथ ही 132 के.व्ही. कॉलोनी, तुलसी नगर और नागपुर रोड स्थित प्रमुख होटल्स जैसे जे.पी.एन. होटल और मोती रॉयल पैलेस में भी बिजली गुल रहेगी।
दूसरी ओर, ’11 के.व्ही. सोनपुर रोड टाउन-1′ फीडर के अंतर्गत आने वाले शांति कॉलोनी, कोलाढाना, गैलेक्सी कॉलोनी, निर्मल स्टेट, चित्रकूट कॉम्प्लेक्स और सुभाष कॉलोनी के निवासियों को भी कटौती का सामना करना पड़ेगा। एम्स कॉलोनी, साबलेवाडी, नागपुर नाका, सदय हॉस्पिटल, विवेकानंद कॉलोनी और वेंकटेश मॉल जैसे व्यस्त इलाकों में भी सुबह के समय कामकाज प्रभावित हो सकता है।
क्यों ली जा रही है कटौती?
विद्युत वितरण केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि मानसून से पहले लाइनों में आने वाली तकनीकी खराबी को दूर करने और जर्जर तारों व उपकरणों को बदलने के लिए यह ‘प्री-मानसून मेंटेनेंस’ अनिवार्य है। इससे बारिश के मौसम में होने वाले बड़े फाल्ट और अघोषित बिजली कटौती की संभावना कम हो जाती है।
