छिंदवाड़ा में कल बिजली गुल: मानसून पूर्व मेंटेनेंस के कारण सुबह 07 से 11 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

शहर वितरण केंद्र छिंदवाड़ा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 09.05.2026 (दिन- शनिवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव और बिजली लाइनों व उपकरणों के सुधार कार्य के चलते शहर के प्रमुख क्षेत्रों में सुबह 07:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

11 के.व्ही. टाउन-4 फीडर से जुड़े प्रभावित क्षेत्रों में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, परमानंद अस्पताल, 96 क्वार्टर, शासकीय आई टी आई, फारेस्ट कॉलोनी, खान कॉलोनी, शुभम कॉलोनी, आदिवासी संग्रहालय, मधुवन कॉलोनी, एस पी बंगला, बी टी आई, प्रोफेसर कॉलोनी, सतपुड़ा विहार, डी डी पुरम, कृष्णा लॉन, विद्या भूमि स्कूल, राय बेकरी, शिक्षक कॉलोनी और औद्योगिक क्षेत्र खजरी शामिल हैं। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने आवश्यक कार्य समय पूर्व निपटा लें। शिकायतों के लिए 1912 पर संपर्क करें।