मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने दिया अतिथि शिक्षकों ‘बड़ा तोहफा’
मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने दिया अतिथि शिक्षकों ‘बड़ा तोहफा’
ख़बर मध्य प्रदेश : नए साल से पहले मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों को मोहन सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है।प्रदेश की बीजेपी सरकार ने इनके लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है।सरकार के इस ऐलान से राज्य के हजारों अतिथि शिक्षकों को शिक्षक भर्ती में 50 फ़ीसदी आरक्षण मिलेगा।इसके लिए शिक्षक भर्ती के नियमों में संशोधन किया गया है।
राज्य कर्मचारी चयन मंडल ने 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का कार्यक्रम घोषित किया है। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) 2018 में संशोधन कर दिया है। इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए नियम भी तय किये गए हैं।जिसके तहत न्यूनतम तीन शैक्षणिक सत्रों और न्यूनतम 200 दिन के लिए सरकारी विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत होना अनिवार्य किया गया है।अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों की पूर्ति नहीं हो पाने की स्थिति में, रिक्त पदों पर अन्य पात्र अभ्यर्थियों को कर दिया जाएगा
आपको बता दें कि लंबे समय से अतिथि शिक्षक भर्ती में आरक्षण (कोटा)मांग रहे थे।मध्यप्रदेश में लगभग 70 हज़ार से 72 हजार अतिथि शिक्षक की सख्या हैं।बता दें कि महिलाओं के लिए भी हर श्रेणी में 50% आरक्षण है।वहीं 6% पद दिव्यांगजनों के लिए भी आरक्षित किया गया है।बता दें कि जिन्हें अतिथि शिक्षकों को अब तक शिक्षकों की भर्ती में स्कोर कार्ड के मुताबिक से 5 से 20 अंक का फायदा दिया जाता था।सरकार ने पहली बार अतिथि शिक्षकों को शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण का लाभ दिया है, लेकिन आरक्षित पदों की पूर्ति अतिथि शिक्षकों से न होने की स्थिति में रिक्त पदों को अन्य पात्र अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।
