जाने कैसे मिलेगा 450₹ रुपए में गैस सिलेंडर
जाने कैसे मिलेगा 450₹ रुपए में गैस सिलेंडर
मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जवला और लाड़ली बहना योजना की महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। योजना के तहत केवल महिलाओं के नाम वाले कनेक्शन पर ही योजना का लाभ दिया जायेगा। अगर किसी ने वर्तमान में हस्तांतरण किए है उन कनेक्शन धारी को मान्यता नहीं दी जायेगी।
450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर पाने के लिए अगर पुरुष के नाम से महिला के नाम पर हस्तांतरण करना पाए जा रहे जो मान्य नहीं हो पायेगा। इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं ही महिलाओं को मिलेगा, जिनका नाम पहले से ही गैस कनेक्शन था।अभी वर्तमान में ऐसे प्रकरण ज्यादा देखने को मिल रहे है जिसमें पुरुष के नाम के कनेक्शन को महिला के नाम पर हस्तांतरित किया जा रहा है ऐसे कनेक्शन वाले को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा ।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने भी कहा की कनेक्शन महिला के नाम होना चाहिए ।
