कांग्रेस निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास औंधे मुंह गिरा

छिंदवाड़ा नगर पालिका निगम में अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह की मौजूदगी में गुप्त मतदान हुआ, जिसमें कांग्रेस के निगम अध्यक्ष सोनू मांगो के पक्ष में 21 मत पड़े. जबकि विपक्ष में महापौर समेत 27 पार्षदों ने वोटिंग की. वोटिंग के दौरान हाउस में भाजपा के 34 में से 33 और कांग्रेस के सभी 14 पार्षद मौजूद थे।हालांकि अध्यक्ष के पक्ष में कांग्रेसियों के अलावा 7 बीजेपी के पार्षदों ने भी वोट डाले.भाजपा को पहले ही गुटबाजी का अंदाजा था. ऐसे में सोमवार को दिनभर अपने पार्षदों को एकजुट करने में बीजेपी नेता जुटे रहे. भाजपा प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने मोर्चा संभालते हुए भाजपा कार्यालय में पार्षदों से अलग-अलग चर्चा भी की थी. सबनानी ने कहा था कि हमारी प्राथमिकता है कि कांग्रेस के निगम अध्यक्ष को हटाया जाए. सबनानी ने पार्षद दिवाकर सदारंग के घर भी पहुंचे थे।उन्होंने पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान के गुट के पार्षदों से भी बात की थी. हालांकि इन सबके बाद भी हाउस में गुटबाजी नजर आई, क्योंकि वोटिंग के दौरान विपक्ष के 7 पार्षदों ने कांग्रेस अध्यक्ष के पक्ष में वोट डाले।

सोनू मागो ने कहा कि ‘लोकतंत्र की जीत हुई है। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन आज साबित हो गया कि सत्य परेशान नहीं हो सकता। जनता कि सेवा के लिए हमे इस पद पर नियुक्त किया गया था। पहले भी हम जनता की सेवा कर रहे थे और अब भी जनता की सेवा करेंगे। मैं बीजेपी को कहना चाहता हूं जितनी ताकत उन्होंने निगम अध्यक्ष को हटाने में लगाई जितना परिश्रम किया अगर इतना परिश्रम जनता की समस्या को दूर करने में लगते जनता की अनेको समस्या है पर इन्हें यह नहीं दिखता है।

वीडियो देखें https://youtu.be/w5Vx5pR_xXI?si=dJWDCy49o1Hnkmby