Redmi Note 7 के साथ कल लॉन्च हो सकता है Xiaomi Redmi Note 7 Pro

Xiaomi Redmi Note 7 कल यानी कि 28 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि शाओमी अपने रेडमी नोट 7 के प्रो वर्जन Redmi Note 7 Pro को भी कल ही लॉन्च कर सकती है। हाल ही में टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने रेडमी नोट 7 प्रो के लीक्ड प्रेस रेंडर को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। गौरतलब है कि रेडमी नोट 7 को शाओमी ने पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था।

ईशान अग्रवाल ने रेडमी नोट 7 प्रो का जो प्रेस रिलीज शेयर किया है उसे इस फोन का इंडियन वेरियंट बताया जा रहा है। लीक्ड प्रेस रिलीज की एगर मानें तो रेडमी नोट 7 प्रो भारत में तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ग्रेडियंट ब्लू और ग्रेडियंट रेड कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। रेडमी नोट 7 प्रो रेडमी नोट 7 के मुकाबले स्पेसिफिकेशन में थोड़ा बेहतर हो सकता है। हालांकि इन दोनों फोन का डिजाइन बिल्कुल एक जैसा ही होगा।
प्रेस रिलीज के लीक होने के बाद से कहा जा रहा है कि शाओमी इन दोनों फोन को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट में एक साथ लॉन्च कर सकती है। कुछ दिन पहले भी ऐसी खबरें आई थीं जिनमें कहा गया था कि शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो को चीन से पहले भारत में लॉन्च कर सकती है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने दावा किया है कि रेडमी नोट 7 प्रो 4जीबी रैम और 128जीबी के स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। फोन में दिए जाने वाले रैम के बारे में शाओमी के सीईओ भी पहले बता चुके हैं। उनके मुताबिक यह फोन 6जीबी रैम और128जीबी के स्टोरेज वेरियंट में आएगा। इन दोनों बातों से यह अंदाजा लगया जा रहा है कि शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो दो रैम व स्टोरेज वेरियंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

रेडमी नोट 7 प्रो के संभावित स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 7 प्रो में भी रेडमी नोट 7 की तरह 48 मेगापिक्सल का पावरफुल कैमरा होगा। रेडमी नोट 7 प्रो के कैमरा में सोनी IMX586 सेंसर दिया जा सकता है। सोनी का कहना है कि यह सेंसर लो-लाइट फोटोज क्लिक करने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। रेडमी नोट 7 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एसओसी प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर 11nm प्रोसेसर पर बेस्ड है और इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 612 दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है। सेल्फी के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

TENAA लिस्टिंग की अगर बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो डिस्प्ले वॉटरट्रॉप स्टाइल नॉच डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता है। इस लिस्टिंग में रियर ड्यूल कैमरा सेटअप और फिंगरफ्रिंट सेंसर को भी दिखाया गया था। फोन में 3,900 mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *