Ranveer Singh कर रहे थे क्रिकेट की प्रैक्टिस, अचानक तेज-तेज चिल्लाते नजर आए ये Word

नई दिल्ली    
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्म 83 की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म की अगर बात करें तो ये कपिल देव के जीवन पर आधारित है। इसमें कपिल देव का रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कपिल देव की पत्नी का रोल दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। दोनों ही शूटिंग में बिजी रहने के कारण मुंबई और लंदन आ–जा रहे हैं।

हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि दीपिका लंदन से 83 की शूटिंग कर वापस लौट चुकी हैं। वहीं रणवीर सिंह अभी लंदन में ही रुक गए हैं। दीपिका पादुकोण की एक और फिल्म अगले साल रिलीज हो रही है जिसका नाम छपाक है। ये 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

अब बात करते हैं रणवीर सिंह की तो आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह फिल्म 83 के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में वे पूरी मेहनत से क्रिकेट खेलने की प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह रणवीर सिंह का क्रिकेट खेलते हुए का है। क्रिकेट की प्रैक्टिस के दौरान वे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। और जोर-जोर से हो हो हो चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर किसी चीज का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट की प्रैक्टिस अभी भी जारी है। ऐसा लग रहा है कि रणवीर सिंह, कपिल देव से काफी कुछ सीख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *