Priyanka Chopra के मेट गाला लुक के पीछे की इंस्पिरेशन कौन? ऐक्‍ट्रेस ने खुद किया खुलासा

ऐक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों मेट गाला 2019 इवेंट में पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। जिस तरह के लुक में प्रियंका यहां पहुंचीं, उसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।

ऐक्‍ट्रेस ने पर्फेक्‍ट तरीके से रेड कार्पेट पर वॉक किया। इवेंट की थीम 'कैम्‍प्‍स: नोट ऑन फैशन' थी जिसने सभी का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया। हालांकि, प्रियंका की तस्‍वीरों पर लोगों ने काफी मजेदार कॉमेंट्स किए और उन पर तमाम मीम्‍स भी बन गए।

बता दें, प्रियंका इवेंट में थाई हाई स्लिट वाले गाउन में पहुंची थीं जिसमें मल्टी कलर के फेदर लगे थे। उन्होंने बालों में कांटे जैसा कुछ लगा था और आंखों का मेकअप सिल्वर कलर से किया गया था। इसके अलावा अपने मेकअप में उन्होंने डार्क प्लम आईशैडो और लिप्स्टिक का इस्तेमाल किया था। प्रियंका के शॉर्ट और घुंघराले बाल उनके इस पूरे डिफरेंट लुक को कम्प्लीट कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने सिल्वर कलर की सैंडल पहन रखी थी। प्रियंका को मिमी कटरेल ने तैयार किया था।

        'मेट गाला' इवेंट से ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के प्यार की शुरुआत हुई थी और एक बार फिर दोनों उसी इवेंट में पहुंचे हैं।  प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस फैशन इवेंट MET Gala 2019 में शामिल होने पहुंचे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक बीती रात पिंक कार्पेट पर कुछ इस अंदाज़ में नजर आए। इस बार दोनों इस इस इवेंट में गेस्ट बनकर नहीं पहुंचे हैं, बल्कि इसे होस्ट कर रहे हैं।प्रियंका जहां गॉरजस गाउन में थीं वहीं निक वाइट कलर के शानदार सूट में थे।

    यकीनन प्रियंका का यह ऐसा अनोखा अंदाज़ पहली बार कैमरे के सामने नजर आया है। थाई हाई स्लिट वाले प्रियंका के इस गाउन में मल्टी कलर के फेदर लगे थे।उन्होंने बालों में कांटे जैसा कुछ लगा रखा था और आंखों का मेकअप सिल्वर कलर से किया गया था।इसके आलावा अपने मेकअप में उन्होंने डार्क प्लम आईशैडो और लिप्स्टिक का इस्तेमाल किया था। प्रियंका के शॉर्ट और घुंघराले बाल उनके इस पूरे डिफरेंट लुक को कम्प्लीट कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने सिल्वर कलर की सैंडल पहन रखी थी।याद दिला दें कि प्रियंका और निक की दोस्ती की शुरुआत साल 2017 में आयोजित मेट गाला इवेंट से ही हुई। इसी इवेंट के बाद उनकी दोस्ती हुई और फिर रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
   

    निक बातचीत में बता भी चुके हैं कि 'मेट गाला 2017' में प्रियंका को देखते हुए उन्हें काफी स्पेशल फील हुआ था। साल 2018, दिसम्बर में जोधपुर के उम्मेद भवन में दोनों ने शादी रचा ली।हाल ही में प्रियंका ने इस यूनीक लुक के पीछे की इंस्पिरेशन का खुलासा किया। उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें थीम के बारे में ज्‍यादा पता नहीं था कि इवेंट इस थीम पर बेस्‍ड है। ऐक्‍ट्रेस के मुताबिक, उन्‍होंने इस लुक की प्रेरणा किंग लुइस और उस युग से ली थी। इसके अलावा यह लुक फिल्‍म 'एलिस इन वंडरलैंड' में जॉनी डेप के लुक से भी प्रेरित था।

यह पूछे जाने पर कि ड्रेस कम्‍फर्टेबल थी या नहीं, प्रियंका ने कहा कि यह सुपर कम्‍फर्टेबल थी। उन्‍होंने यह भी कहा कि जब मेट गाला इवेंट की बात हो तो आपको बिलकुल अलग लुक में जाना ही होता है।

प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका अब 'द स्‍काइ इज पिंक' में नजर आएंगी। शोनाली बोस की इस फिल्‍म में फरहान अख्‍तर और जरीना वसीम जैसे ऐक्‍टर्स भी दिखेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *