OnePlus 6 और 6T के लिए आया सॉफ्टवेयर अपडेट, जानें क्या है खास

 

OnePlus 6 और 6T के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट आ गया है। अपडेट में कैमरा ऐप के लैंडस्केप मोड के क्विक रिप्लाई फीचर में आ रही दिक्कत को ठीक कर दिया है। अपडेट में डिवाइस के जनरल बग फिक्स के साथ ही फाइल मैनेजर ऐप को नया यूजर इंटरफेस दे दिया गया है। वनप्लस 6 के लिए आए OxygenOS Open Beta 22 और वनप्लस 6T के लिए आए OxygenOS Open Beta 14 अपडेट में जुलाई ऐंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच भी दिया जा रहा है।

अपडेट से डिवाइस के यूजर इंटरफेस में थोड़े-बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे। अपडेट की सबसे खास बात है कि इसमें कैमरा ऐप के क्विक रिप्लाई फीचर को ठीक करने के साथ ही फाइल मैनेजर ऐप के UI को भी अपडेट किया गया है। इससे बेहतर नैविगेशन एक्सपीरियंस और ऐप की स्टेबिलिटी में काफी सुधार हुआ है। इसके अलावा अपडेट के जरिए डिवाइस के ओवरऑल एक्पीरियंस को बेहतर करने की कोशिश की गई है।

डेटा ट्रांसफर के लिए इस अपडेट में वनप्लस स्विच ऐप को भी अपग्रेड किया गया है जिससे कि यह डिवाइस अलग-अलग तरह के डेटा ट्रांसफर को सपॉर्ट करेगा। साथ ही दोनों डिवाइस के क्लॉक विजेट को फोन की होम स्क्रीन पर प्लेस कर दिया गया है।

वनप्लस फोरम पर पोस्ट किए गए ऑफिशल पोस्ट के अनुसार कंपनी इन अपडेट्स को रिलीज करना शुरू कर चुकी है। अपडेट्स से दोनों डिवाइसेज के चेजलॉग काफी हद तक एक जैसे ही हैं।

वनप्लस इस अपडेट को ओवर द एयर उपलब्ध करा रहा है। यूजर्स के डिवाइस पर अपडेट के पहुंचते ही उन्हें इसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा। यूजर अगर चाहें को अपने डिवाइस की सेंटिंग में दिए गए सिस्टम अपडेट ऑप्शन में जाकर इस अपडेट को चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *