NAMO ऐप पर बोले PM मोदी, दुश्मन के खिलाफ हर भारतीय दीवार बनकर खड़ा हो

 
लखनऊ
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकी हमले के साथ-साथ दुश्मनों का मकसद होता है कि हमारी प्रगति रुक जाए, गति रुक जाए, देश थम जाए और उनके इस मकसद के सामने हर भारतीय को दीवार बन कर खड़ा होना है। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के आतंकी शिविर को निशाना बनाया गया और उसके बाद पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया। 

मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत नमो एप के जरिए देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा, 

पूरा देश आज एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। 
देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। 
भारत को अस्थिर करने के लिए आतंकी हमले के साथ-साथ दुश्मनों का एक मकसद ये भी होता है कि हमारी प्रगति रुक जाए, हमारी गति रुक जाए, हमारा देश थम जाए। उनके इस मकसद के सामने हर भारतीय को दीवार बन कर खड़ा होना है।     

हम लड़ेंगे, काम करेंगे और जीतेंगे और कोई भी विकास के हमारे कार्य में बाधा नहीं डाल सकता ।       
दुनिया हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति को देख रही है। 
हमारी सेनाओं के सामथ्र्य पर हमें भरोसा है। 
इसलिए बहुत आवश्यक है कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे उनके मनोबल पर आंच आए। 
या हमारे दुश्मनो को हम पर अंगुली उठाने का मौक़ा मिल जाए।   

हमारा देश नई नीति और नई रीति के साथ अपनी क्षमताओं का विस्तार करने में जुटा हुआ है। 
भारत का युवा आज उत्साह से परिपूर्ण है, देश के किसान से लेकर देश के जवान तक सभी को ये विश्वास मिला है कि नामुमकिन अब मुमकिन है।  
देश के भीतर और देश की सीमा पर दिन रात एक कर रहे, एक-एक वीर बेटे और वीर बेटी के प्रति हम कृतज्ञ हैं।  
मोदी ने देशभर में करीब 1,50,00 स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *