MP की राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मतदान जारी
भोपाल
राज्यसभा की 19 सीटों के लिए 8 राज्यों में वोटिंग जारी है। दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए। मध्यप्रदेश की तीन सीटों पर वोटिंग हो रही है। विधायकों के आंकड़ों के हिसाब से मध्यप्रदेश की 3 सीटों में से 2 पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है।
इस दौरान यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता व विधायक मतदान करने पहुंचे। विधानसभा में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चलेगा। सात घंटे तक मतदान चलने के बाद शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम सात बजे तक राज्यसभा की तीन सीटों के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि मतदान में कुल 206 विधायक हिस्सा ले रहे हैं।
सीएम शिवराज ने किया वोट
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी उम्मीदवार हैं। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वोटिंग की है। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी अपना वोट डाल दिया है।
सपा और बसपा विधायकों बीजेपी के पक्ष में वोटिंग की।
सपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा- हमारी मजबूरी सरकार के साथ रहना।
बसपा विधायक संजीव कुशवाह बोले- क्षेत्र के विकास के लिए दिया बीजेपी को समर्थन
सपा औऱ बसपा ने कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से कोई दिशा निर्देश नहीं आया।
कुल 205 विधायक वोट डाल चुके हैं। केवल कुणाल चौधरी का वोट बाकी है। 206 विधायकों को करना है वोट।