LOCKDOWN 4.0: दिल्ली में ऑटो-बस और टैक्सी सेवा शुरू, दफ्तर भी खुलेंगे

 नई दिल्ली 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन 4.0 में राष्ट्रीय राजधानी में गतिविधियों को लेकर घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑटो रिक्शा, ईरिक्शा, टैक्सी और कैब सबकुछ चलेंगे। मार्केट भी खुला रहेगा। सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी खुलेंगे। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकाने ऑड-ईवन के हिसाब से खुलेंगी। मार्केट और मार्केट कॉम्प्लेक्स में ऑड ईवन लागू रहेगा। हर शॉप में सोशल डिस्टेंसिंग लागू होगी। इंडस्ट्री खुलेंगी। अलग-अलग टाइमिंग होगी। कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी शुरू होगी। केवल दिल्ली के वर्कर करेंगे काम। शादी के लिए पचास गेस्ट होंगे। अंतिम संस्कार के लिए केवल 20 लोग होंगे। कंटेनमेंट जोन में कोई गतिविधियों की अनुमति होगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले ज्यादा हैं लेकिन लगातार लोग ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 45 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। हम कोरोना को हराने में सफल होंगे, इसका मुझे पूरा विश्वास है। अरविंद केजीरवाल सोमवार शाम को दिल्ली की जनता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना जल्द खत्म होने वाला नहीं है। इसके साथ ही हमें जीना होगा। हमेशा लॉकडाउन नहीं रखा जा सकता। अभी तक के लॉकडाउन के समय में हमने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हमारा स्वास्थ्य सिस्टम कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए अब तैयार है। उन्होंने कहा कि अब अर्थव्यस्था को लेकर सोचना पड़ेगा।

लॉकडाउन 4.0 में इन चीजों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

1. सैलून, स्पा फिलहाल बंद रहेंगे।
2. मेट्रो रेल सेवाएं, स्कूल, कॉलेज 31 मई तक बंद रहेंगे।
3. होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, तरण ताल (स्वीमिंग पूल), जिम और बार 31 मई तक बंद रहेंगे।
4. सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, प्रार्थना/धार्मिक स्थल लॉकडाउन विस्तार की अवधि में 31 मई तक बंद रहेंगे।

31 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन 4.0

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। इसका तीसरा चरण रविवार को समाप्त हो गया। इसी बीच लॉकडाउन 4.0 की घोषणा कर दी गई। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक चलेगा। इस संबंध में रविवार शाम को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने एक आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *