JNU: जेएनयू की छात्रों से अपील, आंदोलन बंद कर क्लास में लौटें

नई दिल्ली 
बढ़ी हुई फीस को लेकर पिछले कुछ समय से विरोध कर रहा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) पहुंचा। मंत्रालय ने विश्वविद्यालय में सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए छात्रों और प्रशासन के साथ चर्चा के लिए एक उच्च शक्ति समिति नियुक्त की है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में सोमवार को हुए मार्च के बाद देर रात छात्र प्रशासनिक भवन पर एक बार फिर डट गए। छात्रों ने कहा कि कुलपति आकर उनसे मुलाकात करें और उनकी फीस वृद्धि वापस ली जाए।

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष ने मंगलवार को बताया कि जेएनयू प्रशासन और दिल्ली पुलिस का रवैया मनमाना है। हम पुलिस की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आइशी ने कहा कि सोमवार रात पुलिस हमें घुमाते-घुमाते दूसरे आंदोलनकारी छात्रों के पास ले गई और वहां से मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सह सचिव के पास ले जाया गया, लेकिन उन्होंने हमें कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। इस बीच पुलिस ने अलग-अलग जगह धरने पर बैठे हमारे साथियों के साथ लाइट बुझाकर मारपीट की।
 
-जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपने आंदोलन को बंद करने और कक्षाओं में लौटने को कहा।
 
-जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के दृष्टि बाधित छात्रों ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के पुराने मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग किया था।

-विश्वविद्यालय के छात्रों पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय जा रहे छात्रों को अब पुलिस द्वारा वसंत कुंज पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है

लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोका
बढ़ी हुई फीस को लेकर पिछले कुछ समय से विरोध कर रहा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) पहुंचा।
 
-जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) पहुंचा। मंत्रालय ने विश्वविद्यालय में सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए छात्रों और प्रशासन के साथ चर्चा के लिए एक उच्च शक्ति समिति नियुक्त की है।

– मंगलवार को जेएनयू छात्रसंघ के सचिव सतीश यादव ने कहा था कि आज मंहगी फीस केवल जेएनयू की समस्या नहीं है। मेडिकल, इंजीनियरिंग और आईआईटी की फीस भी बढ़ी है, वहां भी छात्र परेशान हैं। हमारे शांतिपूर्वक निकाले जा रहे मार्च में केवल जेएनयू के छात्र नहीं थे, बाकी विश्वविद्यालयों के छात्र भी थे।

-मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में हंगामा हो गया। राज्यसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाए। इसी बीच वाम, कांग्रेस और अन्य दलों के सदस्यों ने जेएनयू में फीस वृद्धि का विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा उठाने का प्रयास किया। नायडू ने कहा कि उन्हें सदस्यों के पास से तीन कार्य स्थगन नोटिस मिले हैं, लेकिन उन्होंने वे तीनों नोटिस स्वीकार नहीं किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *