IPS TRANSFER: मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल
मध्य प्रदेश में जारी तबादले के दौर के बीच अब राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किये गए हैं|  जारी आदेश के अनुसार टीके विद्यार्थी को एसपी पीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है। वहीं अमन सिंह राठौर को सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर के रुप में भेजा गया है जबकि वाहिनी सिंह को सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना बनाया गया है।

इससे पहले मंगलवार को ही 4 आईएएस के तबादले किए गए थे। ग्वालियर कलेक्टर भरत यादव को हटाते हुए उन्हें ऊर्जा विकास निगम में एमडी बनाया गया। उनकी जगह अनुराग चौधरी को ग्वालियर कलेक्टर की कमान सौंपी गई। इसी तरह सचिव राजस्व मंडल सुरेश कुमार को एमडी एकेवीएन ग्वालियर बनाया गया है। जबकि मंत्रालय में पदस्थ विनोद शर्मा को राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है। इससे पहले सोमवार देर रात शासन ने आदेश जारी करते हुए शहडोल कमिश्नर जेके जैन को हटा दिया था। जेके जैन को मंत्रालय में पदस्थ करते हुए शोभित जैन को शहडोल संभाग का कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें हटाने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि शहडोल कांग्रेस संगठन लगातार जैन की शिकायत राज्य सरकार से कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *