IPL 2019 : रैना ने कैप्टन कूल धोनी की जमकर की तारीफ

 
चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी की जमकर तारीफ की। रैना ने कहा कि रणनीतिक कौशल के मामले में धोनी बेजोड़ हैं।

रैना उन क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्हें धोनी के साथ सबसे ज्यादा समय तक खेलने का अनुभव है। धोनी विकेटकीपिंग करते वक्त किस तरह अपने युवा गेंदबाजों को मार्गदर्शन देते हैं, इस बात से सभी वाकिफ है। उनके मार्गदर्शन में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल खतरनाक स्पिन जोड़ी के रूप में उभरे हैं।

रैना ने धोनी की विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ तुलना करने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि रणनीतिक कौशल के मामले में धोनी बेजोड़ है और कोई उनके करीब भी नहीं फटकता है। वैसे तो हर कप्तान की अपनी खासियत होती है और वे खेल में अलग रूप से योगदान देते हैं। धोनी की स्ट्रेटेजी बनाने में कोई जोड़ नहीं है इसके चलते उनके मार्गदर्शन में टीम लगातार जीत दर्ज कर रही हैं।

धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार (2010, 2011 और 2018 में) आईपीएल खिताब जीत चुका है। आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रैना ने कहा, इस बार हमारे कंधों पर भारी जिम्मेदारी है और हमारे प्रैक्टिस सेशन को देखकर इस बात का पता चलता है। मैंने साथियों को संयम के साथ खेलना सिखाया और यह भी बताया कि दबाव की स्थिति में कैसे प्रदर्शन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *