Emirates एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी संभव

नई दिल्ली
कोरोना महामारी के कारण एविएशन सेक्टर  पर सबसे बुरा असर हुआ है। इस सेक्टर में अब तक हजारों लोगों की नौकरी जा चुकी है और लाखों पर खतरा मंडरा रहा है। Emirates ने अपने कुछ पायलट और केबिन क्रू की छंटनी की है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में और हजारों की छंटनी की जा सकती है।

एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी संभव
मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि Emirates आने वाले समय में Airbus A380 और Boeing 777 दोनों पायलट की छंटनी करेगी। इस एयरलाइन में करीब 4,300 पायलट और 22,000 केबिन क्रू काम करते हैं। तीन सूत्रों ने बताया कि इनमें से एक तिहाई की छंटनी संभव है।

बोइंग ने 12 हजार को निकाला था
इससे पहले मई के आखिरी सप्ताह में खबर आई थी कि विमान बनाने वाली ग्‍लोबल कंपनी बोइंग 12,000 से अधिक लोगों की छंटनी कर रही है। कोविड-19 संकट की वजह से यात्रा प्रतिबंधों के चलते विमानन उद्योग को बड़ा झटका लगा है। कंपनी आगे और लोगों को भी नौकरी से निकाल सकती है।

भारत में भी कई एयरलाइन छुट्टी पर भेज चुकी है
इसके अलाव भारत में भी कई एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजा है। कई एयरलाइन में सैलरी में भी कटौती की गई है। बता दें कि करीब दो महीने बाद देश में 25 मई से डमेस्टिक एयरलाइन की सर्विस जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *