CWC की बैठक खत्म, अध्यक्ष के तौर पर काम नहीं करना चाहता: राहुल गांधी

नई दिल्ली
कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई ‘कांग्रेस कार्य समिति' (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों पर मंथन किया गया। इस बैठक के बाद हार के कारणों और आगे के कदमों को लेकर प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। वहीं सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे अध्यक्ष के तौर पर काम नहीं करना चाहता, हालांकि मैं पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। 

इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस बैठक में अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन अटकलों को अफवाह करार दिया। बैठक के बारे में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने न्यजू एजैंसी से कहा, ‘‘सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्य रूप से हार के कारणों पर विचार किया जाएगा। इस बारे में भी चर्चा होगी कि पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जाए।'' 

कार्य समिति की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, पाटी महासचिव केसी वणुगोपाल, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, कैप्टन अमरेंद्रसिंह, शीला दीक्षित सहित लगभग सभी सदस्य मौजूद हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह 52 सीटों पर सिमट गई है। 2014 के चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। 

राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ली थी। उसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस जीत कर सत्ता में पहुंची। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो पंद्रह साल बाद कांग्रेस ने जीत का स्वाद चखा था। लेकिन कुछ ही महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव के शुक्रवार को आए नतीजों ने सभी को चौंका दिया। इन तीनों राज्यों में कांग्रेस की बुरी हार हुई। यहां तक कि मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से कई बार सांसद रह चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपना चुनाव हार गए। गुना सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट रही है। सबसे आश्चर्यजनक परिणाम उत्तर प्रदेश में अमेठी लोकसभा सीट का रहा, जहां राहुल गांधी खुद अपना चुनाव हार गए। अमेठी में गांधी परिवार को पहली बार शिकस्त मिली है। इसके साथ उत्तर-पूर्व के ज्यादातर हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *