CM नाथ की समझाईश के बाद भी वन मंत्री नहीं माने, जायेंगे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने

भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ की समझाईश के बाद भी वन मंत्री उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ अपना मोर्चा बंद नहीं किया है। वे अब पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिग्विजय सिंह को लेकर अपनी शिकायत कर सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की समझाईश का असर यह हुआ है कि उमंग सिंघार ने मीडिया से फिलहाल दूरी बना ली है।

उमंग सिंघार ने मंगलवार को सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय मांगा है। इसी बीच उनकी इस मामले में कमलनाथ से चर्चा हुई। इस चर्चा के बाद भी सोनिया गांधी से वे मिलना चाहते हैं। साफ है कि इस मुलाकात में वे दिग्विजय सिंह को लेकर अपनी बात रखेंगे। फिलहाल उन्हें अब तक समय नहीं मिला है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें समय मिल सकता है।

उमंग सिंघार के गृह जिले में दिग्विजय सिंह के बेटे एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह आज पहुंचे हैं। उनका सरदारपुर और राजगढ़ में कार्यक्रम हैं। इस कार्यक्रम में उमंग सिंघार शामिल नहीं होंगे। सिंघार आज भोपाल में हैं। जबकि जयवर्धन सिंह यहां से होते हुए अलीराजुपर और झाबुआ भी जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *