BJP का कमल ज्योति अभियान आज प्रत्येक बूथ केन्द्र पर
भोपाल
भाजपा का कमल ज्योति अभियान आज प्रत्येक बूथ केन्द्र पर आयोजित होगा। पार्टी के बूथ कार्यकर्ता, समर्थक और भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपने घरों में कमल दीप जलाएंगे। प्रदेश महामंत्री व कमल ज्योति अभियान के प्रभारी बंशीलाल गुर्जर एवं सह प्रभारी बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान की तैयारियां पूरी हैं।
पार्टी कार्यकर्ता बूथ केन्द्रों पर पहुंचकर पार्टी समर्थकों और हितग्राहियों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 2 सार्वजनिक स्थानों पर कमल ज्योति अभियान के सामूहिक कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रंगोली बनाकर कमल दीप जलाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर के संगठनात्मक मंडल केन्द्रों पर पार्टी पदाधिकारी एवं विशिष्टजनों से वीडियो कांफ्रेसिंग से बात करेंगे। संगठन संवाद का यह कार्यक्रम प्रदेश के 846 मंडलों में होगा। इस दिन एक साथ 18 हजार स्थानों पर मंडल के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रमुख, प्रबुद्धजनों एवं बूथ समिति के सदस्यों से संवाद करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कार्यकतार्ओं के प्रश्नों के उत्तर भी देंगे।