Bigg Boss 13: सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती दिखीं मल्लिका शेरावत, फिर सबके सामने कही ये बात

नई दिल्ली                                                                                                                                                                                                 
इस हफ्ते का वीकेंड का वार बड़ा ही तगड़ रहा। जहां एक तरफ रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई ने गंभीर माहौल बनाया, वहीं मल्लिका शेरावत ने शो में आकर ग्लैमरस का मजेदार तड़का दिया। मल्लिका ने घरवलों और सलमान खान के साथ खूब मस्ती की। अब कलर्स ने ट्विटर पर एक नया वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि मल्लिका सलमान के साथ 'जलेबी बाई' गाने पर डांस करती हैं। इसके बाद मल्लिका, सलमान को टास्क देती हैं और उनसे अपनी तारीफ करने को कहती हैं। सलमान फिर उनकी तारीफ में कहते हैं कि वो स्टनिंग, खूबसूरत और फन लविंग हैं।  

मल्लिका फिर सलमान के हाथों को अपने हाथों में लेकर आंखों में देखते हुए 3 शब्द बोलने को कहती हैं। सलमान देखते हैं और कहते हैं, 'हाथ छोड़िए न…'।

इस बीच ऐसा भी होता है कि सलमान, मल्लिका को हॉट कहते हैं तो मल्लिका उनसे पूछती हैं कितनी हॉट जिसके बाद सलमान शर्माकर हंसने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *