चीकू के नियमित सेवन से रहेंगे सेहतमंद

सर्दी के इस मौसम में अपनी डायट में चीकू जरूर शामिल करें। इसे शामिल करने के पीछे वजह इसका स्वाद नहीं है बल्कि इसका सेहतमंद होना है। चीकू खाने के कई फायदे हैं। ये फल आपके अग्नाशय को मजबूत करता है, इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसके साथ ही साथ इसमें विटमिन सी पाया जाता है जिससे बैक्टीरियल इंनफेक्शन से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इस स्वादिष्ट ट्रॉपिकल फ्रूट को डायट में शामिल करने के कई कारण हैं…..

ये तो हम सब जानते हैं कि फाइबर से भरपूर फलों से डाइजेशन सही होता है। इससे आंते भी स्वस्थ रहती हैं। चीकू में काफी मात्रा में डायट्री फाइबर पाया जाता है जिसका इस्तेमाल कई दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। चीकू खाने से कब्ज में भी आराम मिलता है।

परफेक्ट एंटी -इंफ्लामेटरी एजेंट
चीकू में टैनिन की अधिक मात्रा के कारण ये एंटी -इंफ्लामेटरी एजेंट की तरह काम करता है। जिससे पेट और आंतो से जुड़ी कई समस्याएं जैसे esophagitis, enteritis, irritable bowel syndrome, and gastritis से बचा जा सकता है। जिससे आपका पाचन तंत्र सही से फंक्शन करने में सफल हो पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *