‘कलंक’ से माधुरी दीक्षित का नया लुक आया सामने, ‘धक-धक गर्ल’ का दिखा राॅयल अंदाज
मुंबई
फिल्मेकर करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'कलंक' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। जबसे इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तबसे से देखने के लिए फैंस बेचैन हैं। जबसे इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तबसे से देखने के लिए फैंस बेचैन हैं। दरअसल, फिल्म में आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित के लुक की काफी चर्चा हो रही हैं। कलंक के जरिए काफी लंबे वक्त बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक साथ रुपहले पर्दे पर नजर आएगी। इलके अलावा यह फिल्म करण जौहर के दिल के बेहद करीब है।
इस मल्टीस्टारर फिल्म का प्रमोशन जोरों-शोरों से किया गया। फिल्म की कास्ट के कई सारे लुक्स सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। हाल ही में माधुरी दीक्षित का एक नया लुक सामने आया है। इस लुक को माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
💛🖤#Kalank pic.twitter.com/KJuzQl5stP
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) April 15, 2019
तस्वीर में माधुरी ब्लैक कलर की ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। रोशनी की जगमगाहट के बीच, माधुरी शाही अंदाज में बैठी हुई हैं और उनके चहरे में एक हल्की-सी मुस्कराहट है। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद करे रहैं। इशके साथ माधुरी ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाए हैं।
फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी हिंदू मुस्लिम विवाद पर बेस्ड है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया। इसके गानों को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।करण जौहर ने इस फिल्म को बजट तकरीबन 80 करोड़ रुपए में बनाया है। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और संजय दत्त जैसे कलाकार दमदार किरदार दिखाई देंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।