अमर सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, मैक्स अस्पताल के ICU में भर्ती
लखनऊ
राज्यसभा सांसद अमर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के साकेत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पोटेशियम लेबल बढ़ने से आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है। बताया जा रहा अमर सिंह को 3-4 दिन तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। फिलहाल उनके परिवार के सदस्यों को उनके मुलाकात करने की इजाजत है।