राशिफल 2 अप्रैल

मेष:

आज दिन मंगलमय बीतेगा, विशेष लाभ के योग है। आज सभी कार्य पूर्ण होंगे। आज किए गए धन निवेश में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ:

आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन:

आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है। नए अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क:

आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।
सिंह:

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा।
कन्या:

उन्नति दायक दिन, अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु स्वतः परास्त होंगे।
तुला:

बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक:

क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु:

आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आज आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा।
मकर:

आज परिवार के सदस्यों का मिलेगा पूर्ण सहयोग, धन प्राप्ति के विशेष योग है। कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।
कुंभ:

बेहद शुभ दिन, आज आपके कार्य बनते चले जाऐंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा, नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा।
मीन:

खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। अनावश्यक खर्च से बचें, कार्यों में बाधाऐं आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *