बहुचर्चित आंचल यादव की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, हत्यारा कोई और नहीं सगा भाई ही निकला
भिलाई
छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित आंचल यादव की मर्डर मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं उसका सगा भाई ही निकला। पुलिस ने बताया कि बहन की चाल चलन और बुरी संगति से परेशान होकर सगे भाई ने की थी हत्या। दुर्ग रेंज के आईजी हिमांशु गुप्ता ने रविवार को प्रेस क्रांफ्रेंस में किया खुलासा। घर के सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ यादव को किया गिरफ्तार किया।
गंगरेल सिंचाई नहर में आंचल यादव का शव रस्सी से बंधा हुआ मिला था
उल्लेखनीय है कि मॉडल आंचल यादव की हत्या का मामला बीते मंगलवार का है। गुरूर थाना क्षेत्र के धानापुरी गांव के पास गंगरेल सिंचाई नहर में आंचल यादव का शव रस्सी से बंधा हुआ मिला था। जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की सघनता से जांच कर रही थी। वही इस पूरे मामले में रायपुर धमतरी और बालोद पुलिस जांच में लगी हुई थी। वहीं कई तरह की बातें जो आंचल यादव को लेकर सामने आई।
फेसबुक पर गंदी फोटो और …
लंबी जांच व पूछताछ के बाद पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो मॉडल आंचल यादव की हत्या उसके सगे भाई सिद्धार्थ यादव ने की है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ यादव अपनी मॉडल बहन आंचल यादव अश्लीलता को लेकर काफी परेशान रहता था। आंचल यादव की हाईप्रोफाइल लाइफ और आदतों ने उसका मन खराब कर दिया। वहीं फेसबुक में कई तरह के अश्लील फोटो के कारण उसकी आंचल से नहीं बनती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई सिद्धार्थ यादव ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।