6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे BJP के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा
पटना
भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा अब 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे। इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होने वाले थे। सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके आवास भी पहुंचे।
राहुल गांधी से मुलाकात करने से पहले सिन्हा ने कहा कि सिचुएशन में बदलाव हुआ है लेकिन लोकेशन वही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सब ठीक है, कोई गड़बड़ नहीं है। गुरुवार को ही शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल होने वाले थे लेकिन कांग्रेस की दिल्ली में चल रही अहम बैठक के कारण उनकी यह ज्वाइनिंग टल गई। अब कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे।
पिछले कई दिनों से शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं दूसरी तरफ बिहार महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर विवाद जारी है जिसके चलते गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में बिहार कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए।
गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की लगातार अटकलें चल रही है। उन्हें काफी समय से भाजपा के असंतुष्ट नेता माना जा रहा है। वह भाजपा नेतृत्व के खिलाफ लगातार बोलते रहें हैं। सिन्हा बिहार के पटना साहिब से भाजपा के सांसद हैं। लोकसभा 2019 के चुनाव में पार्टी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतार दिया है।