दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री गंभीर, प्लाज्मा थेरेपी से होगा इलाज
नई दिल्ली
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain Corona Test Positive) को साकेत के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। वहां उनका इलाज प्लाज्मा थेरपी द्वारा किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें ऑक्सीजन सपॉर्ट पर रखा गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सत्येंद्र जैन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोविड-19 के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं और गुरुवार को उनकी हालत में कुछ सुधार देखा गया लेकिन उनका बुखार कम नहीं हुआ। शुक्रवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 55 वर्षीय सत्येंद्र जैन को फेफड़ों में इंफेक्शन की समस्या हुई है, जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
अमित शाह ने किया ट्वीट
सत्येंद्र जैन का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने COVID -19 संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के जल्दी ठीक होने की कामना की है।