37 वर्षों बाद भी क्या भाजपा में योग्य चेहरा नहीं : तेजस्वी यादव

पटना 
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के उस ट्वीट पर तंज कसा है जिसमें श्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एनडीए का सफल कप्तान बताया है। उन्होंने कहा है कि इससे साफ होता है कि उपमुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर भी भरोसा नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि भाजपा कहती है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इतनी बड़ी पार्टी में स्थापना के 37 वर्ष बाद भी बिहार के लिए योग्य चेहरा नहीं है। उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर वोट मिलता है। क्या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी यही मानते हैं। वह मानते हैं कि बिहार भाजपा में टैलेंट का अकाल है? नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय और गिरिराज सिंह से भी सवाल किया है कि क्या वह उपमुख्यमंत्री की बातों से सहमत हैं। नीतीश कुमार के 15 प्रतिशत वोट के बिना आप शून्य हो जाएंगे? एक अन्य ट्वीट में नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि चौका-छक्का मारने वाले उनके कप्तान नीतीश कुमार को हमेशा रनर की क्यों जरूरत पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *