30 % सीटें लोधी कैंडीडेट को दें
भोपाल। केंद्रीय मंत्री उमा भारती भले ही भाजपा की राष्टÑीय उपाध्यक्ष बनने के बाद लोकसभा चुनाव लड़ने से भले ही पीछे हट गई हो लेकिन लोकसभा चुनावों में लोधी समाज को सही प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए अभी भी सक्रिय है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लिखा उमा भारती का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें उमा ने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में लोधी समाज को और अधिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की है। भाजपा ने हाल ही में उमा भारती को राष्टÑीय अध्यक्ष बनाया है। संगठन में जाने के बाद उमा भारती इस बार लोकसभा चुनाव से दूर रहने का एलान कर चुकी है। लेकिन उमा भारती ने राष्टÑीय अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है। अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा उन्हें लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए उमा भारती ने अध्यक्ष से कहा है लोधी समाज का प्रभाव मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में लगभग तीस सीटो से अधिक पर है।