19 साल पहले युवक पत्नी और बच्चों को छोड़कर बन गया किन्नर, ऐसे हुआ खुलासा

मऊ
उत्तर प्रदेश के मऊ में एक नकली किन्नर का पर्दाफाश हुआ है। जहां शादीशुदा जीवन और पत्नी-बच्चों को छोडकर युवक किन्नर बन गया। युवक के किन्नर ना होने का प्रमाण किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने दिया है। कोतवाली पहुंचकर नकली किन्नर की पत्नी ने उसपर मारने पीटने का आरोप लगाया है। 
 जानिए क्या है मामला?
दरअसल, नकली किन्नर को लोग सुरेन्द्र उर्फ़ श्वेता के नाम से जानते हैं। जो बलिया जनपद के नगरा का रहने वाला है। 19 साल पहले ये व्यक्ति अपनी पत्नी और 2 बच्चों को छोडकर मऊ जिले में किन्नर बनकर लोगों के घरो में बधाई देने के नाम पर अवैध वसूली करता था। हालांकि लोग किन्नर के श्राप से डरकर पैसे दे देते थे। वहीं 19 साल के बाद अपने पिता का पता चला तो आनन फानन में आज पत्नी और बच्चे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर को देकर न्याय की मांग की।
 नकली किन्नर की पत्नी ने खोला राज
इस मामले में नकली किन्नर की पत्नी माधुरी की मानें तो उसके पति सुरेन्द्र उर्फ़ श्वेता किन्नर नहीं है, बल्कि मर्द है। उनके 2 बच्चे हैं। जिसमे एक लडकी और एक लड़का है। माधुरी ने बताया कि 1984 को उनकी शादी हुई थी। जिसके बाद आये दिन पति मारते पिटते थे। इसके बाद वह उसे और बच्चों को छोड़कर चले गए। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसके पति किन्नर बन गए हैं। माधुरी ने बताया कि उसके पति उसे अपनी पत्नी नहीं मानते हैं और न ही बच्चों को अपनी औलाद मानते हैं। माधुरी चाहती है कि उसके पति रहने के लिए घर दें और रिवार चलाने के लिए खर्चा भी दें।
गरीबी के चलते किया ऐसा रूप धारण-नकली किन्नर
उधर, नकली किन्नर सुरेन्द्र उर्फ़ श्वेता की मानें तो हम बहुत गरीब थे। इसलिए जीविका चलाने के लिए ये रूप धारण किया। इससे मेरी शादी हुई थी। जिसके बाद हमसे हमारी पत्नी संतुष्ट नहीं थी। इसलिए बार-बार घर छोडकर चली जाती थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने दूसरी शादी भी की है।

क्या कहती है पुलिस
इस मामले में पुलिस ने बताया कि एक सुरेन्द्र उर्फ़ श्वेता नाम का व्यक्ति किन्नर का रूप धारण कर लोगों के घरो में जाकर अवैध वसूली करता है। जिसका खुलासा आज हुआ है। इस किन्नर की शादी हो चुकी है। जिसके दो बच्चे हैं। इसकी पत्नी और बच्चे ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी। दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *