14 वर्षीय किशोरी के साथ सौतेली मां का दोस्त द्वारा छेड़छाड़

भोपाल
इंद्रा सहायता नगर में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ सौतेली मां का दोस्त  द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी सौतेली मां के सामने छेड़छाड़ करता और विरोध करने पर सौतेली मां आरोपी का साथ देकर उसे चुप करा देती। कल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

गौतम नगर पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने मां को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद पिता ने एक महिला को दूसरी पत्नी बनाकर रख लिया। सौतेली मां के आने पर पीड़िता पढ़ाई छोड़कर घर पर ही रहने लगी। कुछ साल पहले पीड़िता के पिता की मौत हो गई। इसके बाद सौतेली मां के दोस्त नफीस का प्रतिदिन घर आने लगा। नफीस इंद्रासहायता नगर में रहता है। पीड़िता का आरोप है कि सौतेली मां का दोस्त नफीस उसके साथ कई बार छेड़छाड़ करता था, लेकिन मां उसे चुप करा देती थी। सात जनवरी को सौतेली मां के सामने ही आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा, विरोध करने पर मां ने पीड़िता का चुप करा दिया। दो दिन पहले पीड़िता घर से भागकर अपनी मां के पास पहुंची और घटना बताई। कल पीड़िता गौतम नगर थाने पहुंचकर नफीस और सौतेली मां के खिलाफ छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बैरसिया पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय किशेरी स्कूली छात्रा है। कल दोपहर वह घर के बाहर साइकिल चल रहा था, तभी खुकरिया निवासी जितेन्द्र राजपूत आया और किशोरी से छेड़छाड़ करेन लगा। इसी बीच पीड़िता के पिता वहां आ गए। विरोध करने पर आरोपी ने पिता की कार पर पत्थर मारकर कांच फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर लिया है।
———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *