14 किमी पैदल चलकर एकता कपूर के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं स्मृति इरानी

 
मुंबई 

लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत के बाद स्मृति इरानी काफी उत्साहित हैं। इसके बाद वह मुंबई में 14 किलोमीटर पैदल चलकर सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ फिल्ममेकर एकता कपूर भी थीं। एकता कपूर ने खुद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।  
 
मंदिर में दर्शन से पहले एकता ने स्मृति इरानी के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन लिखा, 'सिद्धि विनायक तक 14 किमी चलने के बाद का ग्लो।' एकता के इस पोस्ट पर स्मृति इरानी ने कमेंट किया, 'यह भगवान की इच्छा थी, भगवान दयालु हैं।' 
 
एकता ने शेयर किया विडियो 
स्मृति के कमेंट पर एकता ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'स्मृति तुम पैदल चलकर गई। यह तुम्हारी दृढ़ इच्छाशक्ति है।' एकता ने स्मृति के साथ एक विडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह कह रही हैं, '14 किमी तक बिना जूते के सिद्धि विनायक मंदिर। ओ गॉड, मुझे यकीन नहीं हो रहा है।' इस पर स्मृति जवाब देती हैं कि यह भगवान की मर्जी है। बता दें कि टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के जरिए घर-घर में पहचान बनाने वाली स्मृति इरानी के शो की प्रड्यूसर एकता कपूर ही थीं। 

अमेठी में ऐतिहासिक जीत 
स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को उनके गढ़ में करीबी मुकाबले में 55120 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में 39 साल बाद परिवार के किसी सदस्य की हार हुई है। इससे पहले 1977 में संजय गांधी इस सीट से हारे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *