10 में से 8 जोन पर कांग्रेस का कब्जा

रायपुर
रायपुर नगर निगम के 10 जोन में हुए जोन अध्यक्षों के चुनाव में कांग्रेस ने 8 जोन पर कब्जा कर लिया है। जोन 1 में बहुमत होने के कारण भाजपा का जोन अध्यक्ष बनना पहले से ही तय था और विनोद अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित भी हो गए। लेकिन कांग्रेस को जोन 3 में तगड़ा झटका लगा जब क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अमितेश भारद्वाज को प्रमोद साहू ने हरा दिया।

 गौरतलब है कि रायपुर में पहले 8 जोन थे  जिसे अब बढ़ाकर 10 जोन कर दिया गया है। हर एक जोन को 10-10 वार्ड के साथ बांट दिया गया है। जोन नंबर एक में भाजपा के विनोद अग्रवाल इसलिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए क्योकि वहां भाजपा पार्षद संख्याबल में अधिक थे। जोन क्रमांक चार में सभापति प्रमोद दुबे का पदेन अध्यक्ष चुना जाना तय था। इससे पहले जहां चुनाव होना था वहां 12 बजे से नामांकन जमा हुआ, 12.45 तक नामांकन वापसी और 1 बजे वोट पड़े।

चुने गए जोन अध्यक्ष

  • जोन 1 – निर्विरोध विनोद अग्रवाल
  • जोन 2 – बंटी होरा
  • जोन 3 – प्रमोद साहू
  • जोन 4 – प्रमोद दुबे
  • जोन 5 – मन्नु विजेता यादव
  • जोन 6 – निशा देवेंद्र यादव
  • जोन 7 – मनिराम साहू
  • जोन 8 – घनश्याम छत्री
  • जोन 9 – प्रमोद मिश्रा
  • जोन 10 – आकाश दीप शमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *