हॉकी खिलाड़ियों की अकस्मात मृत्यु से हॉकी जगत को अपूर्णीय क्षति

भोपाल

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की सड़क दुर्घटना में अकस्मात मृत्यु होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। कमल नाथ ने शोक संदेश में कहा कि इन खिलाड़ियों की मृत्यु से प्रदेश के हॉकी जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।

कमल नाथ ने कहा कि होनहार खिलाड़ी शाहनवाज खान, आदर्श हरदुआ, आशीष लाल और अनिकेत की दु:खद मृत्यु से उन्हें गहरा आघात पहुँचा है। उन्होंने कहा कि ये सभी खिलाड़ी मध्यप्रदेश का गौरव थे। इनसे न केवल प्रदेश को बल्कि पूरे देश को बड़ी आशाएँ थीं। कमल नाथ ने कहा कि इनके दु:खद निधन से हमने उभरते हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को खो दिया है। पूरा हॉकी जगत सदैव इनकी कमी महसूस करेगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत खिलाड़ियों की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *