हेरिटेज यात्रा के लिए बारह घंटे पहले से लग रही लाइन
महू
रविवार को मौसम खुला होने से हेरिटेज ट्रेन में यात्रा करने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। चोरल, कालाकुंड सहित आसपास के क्षेत्रों की हरियाली ने पर्यटकों को लुभाया। 12 घंटे पहले लोग टिकट के लिए लाइन में लगे रहे। शनिवार रात 9 बजे स्टेशन पहुंचे लोग टिकट के लिए सुबह तक खिड़की पर डटे रहे। सुबह 8 बजे खिड़की खुली और टिकट बंटे।
25 मिनट में ही 150 टिकट बिक गए थे। रविवार सुबह लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। 250 यात्रियों की क्षमता वाली इस ट्रेन के दो कोच पहले ही बुक हो चुके थे। इसलिए 150 टिकट बिके। 11 बजे रविवार सुबह लोग शाम की ट्रेन के लिए कतार में लग गए। शाम 4.45 बजे चलने वाली इस ट्रेन के लिए दोपहर 3 बजे खिड़की खुलती है।