हादसे में कोमा में गया युवक, होश आया तो घरवालों के उडे होश

आमतौर पर बहुत बार देखा जाता है कि दुर्घटना के बाद इंसान की याददास्त खो देता है और उसे कुछ भी याद नहीं रहता है। चोट लगने की वजह से उसे कुछ याद ही नहीं रहता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक अनूठा मामला सामने आया है, जहां दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति की भाषा ही बदल गई। इस हैराजनक वाकए से विशेषज्ञ भी हैरान हैं। 

दरअसल, यह व्यक्ति पहले फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता था। लेकिन हादसे के बाद वो चीनी भाषा मंडरिन बोलने लगा। आइए, जानते हैं आखिर क्या मामला है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के रहने वाले बेन मकमोहान नाम के एक व्यक्ति के साथ साल 2013 में एक सडक़ दुर्घटना हुई। 

दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि व्यक्ति को कोमा में जाना पड़ा। ऐसे में उसके परिजन काफी परेशान थे, लेकिन उनकी परेशानी उस वक्त दोगुनी हो गई जब वो व्यक्ति अंग्रेजी की जगह चीनी भाषा मंडारिन बोलने लगा। ये देखकर हर कोई हैरान था। 

परिजन से लेकर विशेषज्ञ भी हैरत में थे। जानकारी के मुताबिक, कार दुर्घटना में बेन घायल हो गए थे, जिसके बाद वो कोमा में चले गए और एक हफ्ते तक उन्हें कोमा में रहना पड़ा। वहीं जब वो कोमा से लौटे तो उनकी भाषा बदल गई थी। 

वो अंग्रेजी की जगह मंडारिन भाषा बोलने लग गए थे। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक, दुर्घटना से पहले डेटिंग से जुड़े एक टीवी प्रोग्राम की शूटिंग के लिए बेन चीन गए थे, जिसके लिए उन्होंने चीन की मंडारिन भाषा सीखी थी।

दुर्घटना होने के कारण बेन के दिमाग की संरचना की बनावट बदल गई थी, जिसके चलते कुछ दिनों के लिए उनकी अंग्रेजी भाषा बोलने की जो क्षमता थी वो खत्म हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *