हाउसिंग बोर्ड के मकान होंगे सस्ते, मंत्री ने दिलाया भरोसा

रायपुर
आम लोगों की क्या है जरूरतें, क्या है समस्यायें यह जानने के लिए भूपेश केबिनेट के मंत्री कोई न कोई रोजाना कांग्रेस मुख्यालय में बैठ रहे हैं और लोगों को राहत मिल रही है इसके लिए उन्हे किसी विभाग या मंत्रालय के चक्कर काटने की नौबत नहीं पड़ रही है। आवास मामलों को लेकर बहुत से लोग आज मो. अकबर के पास पहुंचे हुए थे। पहले की बैठक में भी यह बातें आई थी।

मीडिया ब्रीफिंग में मंत्री मो. अकबर ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड के मकानों के दाम कम होंगे, इसे लेकर समीक्षा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में रखेंगे और कैबिनेट में तय किया जाएगा कि मकान  का दाम कितना तय करना है। मंत्री के इस संकेत मात्र से लोगों में उम्मीद जागी है। अकबर ने कहा कि अब हम लोग चाहते हैं कि जो मकान बनकर तैयार हैं और नहीं बिक पा रहे हैं। दर में कमी होना चाहिए, लेकिन कितना ये कैबिनेट की बैठक में तय किया जाएगा। सीतानदी मामले में कहा कि वन विभाग की टीम गई हुई है, वहां पर 2008 से लगातार पेड़ों की कटाई चल रही है। छत्तीसगढ़ का अंतिम छोर है, उसके बाद ओडिशा बॉर्डर लगता है। छत्तीसगढ़ के तरफ घनी आबादी नहीं है, ओड़िशा के तरफ घनी आबादी है। वहां से कुछ लोगों ने आकर पेड़ काटकर खेती करने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने वहां खेती करना भी चालू किया। जानकारी मिलते ही तत्काल टीम को वहां भेजा गया, काफी दुर्गम इलाका है। पहुंच मार्ग कठिन है, नदी और पहाड़ दोनों पार करना पड़ता है। उस पार जाने के बाद देखा गया कि कुछ लोगों ने झोपड़ी बना लिए हैं। 29 लोगों को जेल भेजा गया। टीम वहां पर सतत निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *