हरतालिका तीज पर लगवाएं मेहंदी

महिलाओं को तो बस मेहंदी लगवाने का बहाना चाहिए। सावन, रक्षाबंधन, ये सारे त्योहार बीत गए तो क्या हुआ अभी हरतालिका तीज बाकी है। जी हां, आप इस बार हरतालिका तीज का व्रत रख रही हों या नहीं, मेहंदी लगवाना और सजना संवरना तो बनता है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में जहां सावन के दौरान होने वाली हरियाली तीज मनायी जाती है वहीं, बाकी के हिस्सों में जन्माष्टमी के बाद आने वाली हरतालिका तीज।

सिर्फ मेहंदी का रंग नहीं डिजाइन की भी है अहमियत
वैसे इस साल हरतालिका व्रत को लेकर पंडितो के बीच भी मतभेद है और कोई इसे 1 सितंबर को मना रहा है तो कोई 2 सितंबर को। ऐसे में आप व्रत चाहे जिस भी दिन कर रही हों, मेहंदी 1-2 दिन पहले ही लगवा लें ताकि उसका अच्छा रंग आपके हाथों पर आ सके। लेकिन मेहंदी का सिर्फ रंग ही काफी नहीं है उसकी डिजाइन भी बेहतरीन होनी चाहिए जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा दे। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ मेहंदी डिजाइन्स के बारे में जिन्हें आप इस बार हरतालिका तीज के दौरान अपने हाथों पर सजा सकती हैं।

पोट्रेट मेहंदी
अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप अपने हाथों में अपने सजना की तस्वीर वाली मेहंदी लगा सकती हैं क्योंकि आजकल पोट्रेट मेहंदी काफी ट्रेंड में है और इस डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिए हाथ में जिसकी फोटो बनानी है उसका एक प्रिंट निकाला जाता है, फिर उस डिजाइन को हाथ पर अप्लाई किया जाता है। पोट्रेट डिजाइन मेहंदी के लिए आर्टिस्ट भी अलग होते हैं। इसमें मेहंदी के डिजाइन में चेहरे को आसानी से पहचाना जा सकता है।

ब्राइडल मेहंदी डिजाइन
मेहंदी का यह स्टाइल आम तौर पर दुल्हन अधिक पसंद करती हैं। इसमें पूरे हाथ और पैर में मेहंदी लगवाई जाती है। शुभ संदेश के साथ कभी इनमें राजा-रानी तो कभी दूल्हा-दुल्हन और बाराती का चित्र मेहंदी के जरिए हाथ पर उकेरा जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो हरतालिका तीज के मौके पर भी अपने हाथों में ये भरी-भरी हेवी मेहंदी लगवा सकती हैं और अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

ऐरबिक मेहंदी डिजाइन
अगर आपको बहुत हेवी लुक वाली भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं है तो आप ऐरबिक डिजाइन मेहंदी लगवा सकती हैं। यह काफी पॉप्युलर है। ये पूरे हाथ में भरी हुई मेहंदी नहीं होती बल्कि इसमें सिर्फ एक पतली बेल बनायी जाती है जो हथेली से लेकर एक उंगली तक होती है। ऐरबिक डिजाइन में कई बार फूल-पत्ती नहीं बल्कि कथा-कहानी के डिजाइन बनवाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *